कैथल: एसपी राजेश कालिया ने युवाओं से शिक्षा और खेलों में अपनी ऊर्जा लगाने का आग्रह किया
गांव खरकां में आयोजित वॉलीबॉल व कबड्डी कप में एसपी राजेश कालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने एसपी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर एसपी राजेश कालिया ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाएं तथा अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप तथा इलाके का नाम रोशन करें।अभिभावकों को बच्चों की दिनचर्या और उनकी गतिविधियों की निगरा