कैथल: स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाएं: सुभाष चंद्र, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि सफाई अभियान सिर्फ सफाई कर्मचारियों का काम नहीं है, इसमें जन भागीदारी का होना आवश्यक है। सफाई अभियान को असरदार बनाना है तो समाज के लोगों को साथ जोड़ना होगा। लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना भी हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें।