🔴 लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी चाकू के साथ गिरफ्तार — कनाड़िया पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
• लूट जैसे गंभीर अपराधों में लंबे समय से था फरार
• आरोपी के विरुद्ध लूट एवं आर्म्स एक्ट के अपराध दर्ज
• चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
इंदौर। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार, डीसीपी जोन-02 श्री अमन सिंह राठौर एवं एडीसीपी श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन तथा एसीपी खजराना श्री आशीष पटेल के निर्देशन में थाना कनाड़िया पुलिस ने लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी मोहम्मद इमरान को चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तिलक नगर कंकड़ रोड पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध लूट के गंभीर मामलों में स्थायी वारंट लंबित थे। इसके अतिरिक्त आर्म्स एक्ट के तहत भी अपराध दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस सराहनीय क
Indore, Indore | Oct 20, 2026