हुज़ूर: भोपाल के बैरागढ़ बाजार स्थित सेवा सदन के पीछे दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज चाकूबाजी
Huzur, Bhopal | Jul 13, 2026 भोपाल के बैरागढ़ बाजार स्थित सेवा सदन के पीछे दिनदहाड़े चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आपको बता दें कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जानकारी के अनुसार, मैचिंग सेंटर की दुकान चलाने वाला एक युवा व्यापारी दुकान खोलने के बाद बाहर बैठा था, तभी पीछे से आए दो युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।