मौजमाबाद: बोराज कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित एक दुकान में बीती रात अचानक लगी भीषण आग, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी
जोबनेर महला मेगा हाईवे स्थित बोराज के बस स्टैंड पर बीती रात एक दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। दुकान में अचानक भीषण आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अपरा तफरी मच गई। अचानक लगी दुकान में आग के बाद दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।