Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

रात की भारी बरसात में साह मदार की पाहाड़ी से आए सूखे चील के पेड़, बड़ी बड़ी चट्टानें व मलबा।सुराड़ा मुहल्ला के लोग रात भर जागते रहे। बादल सिंह ने बताया आधी रात को बड़े-बड़े पत्थर पाहाड़ी से गिर रहे थे जिस कारण दहशत में रात पूरी गुज़ारी।पूर्व पार्षद उर्मिला जसरोटिया ने चैक डैम व कंक्रीट दीवार लगवाई थी जिस कारण जहां से पहले मलबा आता था वहां पानी कम तेजी से आया और दिवारों ने पाहाड़ी से आए बड़े पत्थर रोक दिए अन्यथा यह पत्थर लोगों के घरों में जा पहुंचते। इस बार और दो नए छोटे-छोटे नाले बन गए जहां से मलबा आया और सड़क अवरुद्ध हो गई। सुरेन्द्र जसरोटिया के घर में और जल शक्ति विभाग विश्राम गृह में मलबा चला गया है। मनजीत जसरोटिया ललिता संतोष रचना सतेन्द्र सिंह पारुल पूर्व पार्षद उर्मिला व समाज सेवक भूपिन्द्र जसरोटिया अणजाण आदि मुहल्ला निवासी पार्षद सुराड़ा रजनी शर्मा से मिले व स्थिति से अवगत करवाया। पार्षद सुराड़ा ने मोके पर दौरा कर आश्वासन दिया जल्द ही मलबा और पत्थर घर और रास्ते से हटवा दिए जाएंगे और जंगलात विभाग को चैक डैम और बनवाने के लिए कहा जाएगा। भूपिन्द्र जसरोटिया अणजाण ने ऊपर सुराड़ा के सभी घर वालों व शहरवासियों से आग्रह किया बरसात के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं ताकि साह मदार पाहाड़ी सुरक्षित हो सके। साह मंदार पाहाड़ी का असुरक्षित होना पूरे शहर के लिए खतरा है। लोगों को प्राथमिकता के आधार पर स्वयं प्रयास करने होंगे अन्यथा जंगलात विभाग को तो बहुत बार लिखित व मौखिक रूप से कई वर्षों से कहा जा रहा है। एकमात्र समाजसेवी मनजीत जसरोटिया कई वर्षों से अपने निजी खर्च से पेड़ लगवा रहे हैं लेकिन विभाग न ही पाहाड़ी पर हर वर्ष आग से बचाव कर पाता है न ही कंटीली तार लगवा रहा है ताकि पशु पेड़ों को नुक्सान न पहुंचा सकें। जंगलात विभाग को बहुत बार यह भी कहा की चील के सूखे पेड़ उठवा लें लेकिन वह भी वैसे ही पड़े हैं जो सरक कर घरों की ओर आ रहे हैं। यद्यपि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने सूखे पेड़ पूरे हिमाचल से उठवाने को कहा है।

Chamba, Chamba | Jul 28, 2026