कौंच: कोंच के आजाद नगर में बारिश में सड़क खोदकर गायब हुआ ठेकेदार, 15 दिन से लोग परेशान
Konch, Jalaun | Jul 8, 2026 कोंच के आजाद नगर में सड़क निर्माण कार्य के लिए खोदी गई सड़क पिछले 15 दिनों से अधूरी पड़ी है। लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर फैले मलबे और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। खुदी सड़क पर फिसलकर एक बुजुर्ग महिला और एक मासूम बच्चा घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। वही बुधवार दोपहर 2:30 बजे लोगों ने जानकारी दी है।