कांके: कडरू गुरुद्वारा के पास स्कूटी की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Kanke, Ranchi | May 14, 2026 कडरू गुरुद्वारा के पास स्कूटी की चोरी हो गई है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे से वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर स्कूटी के पास पहुंचता है और स्कूटी की चोरी कर वहां से फरार हो जाता है। फिलहाल स्कूटी चोर का कुछ भी पता नहीं चल सका है।