तारानगर: तारानगर में सालासर पदयात्रियों के लिए 8वां विशाल भंडारा, हरियाणा के जांडवाला सोतर की ओर से निशुल्क भंडारा
हरियाणा के गांव जांडवाला सोतर की दादा रामसिंह सिहाग सेवा मंच की ओर से तारानगर-चूरू सड़क मार्ग पर 2 किलोमीटर दूरी पर बालाजी भक्त सालासर पैदल यात्रियों के लिए आठवां विशाल भंडारा लगाकर निशुल्क सेवा दी जा रही है।शिविर आयोजकों ने बताया कि सालासर पदयात्रियों के लिए इस भंडारे में खाने-पीने, चाय-नाश्ता, ठहरने, नहाने-धोने सहित सम्पूर्ण व्यवस्था निशुल्क व्यवस्था है।