झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा गांव के पास सोमवार दोपहर ट्रक से सीमेंट उतारने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद तत्काल उसे चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान चाईबासा मधु बाजार निवासी गांव निवासी 26 वर्षीय आकाश कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है।