कोंच: मारपीट मामले में फरार अभियुक्त सुजीत यादव खैरा गांव से गिरफ्तार
Konch, Gaya | May 13, 2026 कोंच थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त सुजीत यादव को खैरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वह खैरा गांव में मौजूद है।