आंवला: आंवला में ₹1.20 करोड़ की जीएसटी चोरी, अरविंद ट्रेडर्स के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
Aonla, Bareilly | Jun 16, 2026 आंवला में 1.20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में राज्य कर विभाग (खंड-01) ने मंगलवार को सुबह 11 बजे दी जानकारी मे बताया कि आंवला स्थित अरविंद ट्रेडर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राज्य कर विभाग ने फर्जी बिलिंग के माध्यम से राजस्व गबन करने के आरोप में यह मामला दर्ज करवाया है।