राजनगर थाना अंतर्गत विश्रामपुर निवासी गोरा लोहार का 2 वर्षीय बेटा मोहित लोहार की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम के लगभग 4,30 बजे उक्त बच्चा खेलते खेलते घर के पास के तालाब में चला गया और अचानक तालाब में गिर गया।जिस से वह गहरा पानी में डूब गया। तालाब के पास खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।