गुना नगर: जिला कार्यालय में भाजपा पार्टी ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
गुना में भारतीय जनता पार्टी में 6 अप्रैल को पार्टी का जिला कार्यालय पर कार्यक्रम में संस्थापक सदस्यों को नमन कर स्थापना दिवस मनाया। इसके बाद एबी रोड पर एक गार्डन में प्रदेश स्तरीय लाइव कार्यक्रम देखा। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। गुना जिले के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।