कोरबा: कोरबा में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ों से टूटकर सड़क पर गिरी डालियां, लोगों में मची अफरा-तफरी
Korba, Korba | Jun 12, 2026 शुक्रवार को बांकीमोंगरा एवं आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी और तूफानी हवाओं ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। अचानक चली तेज हवाओं के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।