आंवला में ठगों ने ऋण खाता बंद करने के नाम पर किसान से एक लाख रुपये ठग लिए। किसान ने शनिवार दोपहर दो बजे एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।आंवला थाना क्षेत्र गांव किटोना के अमर सिंह ने बताया कि करीब 6 साल पहले उन्होंने बडौदा यूपी बैंक की आंवला शाखा से केसीसी लोन लिया था।