टीकमगढ़: लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ का ज्ञापन, समाधान नहीं हुआ तो कलेक्टर से करेंगे शिकायत
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने समस्या निवारण शिविर में एडीपीसी सिद्धार्थ जैन एवं नोडल अधिकारी एन.डी. अहिरवार को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। संघ ने 12 व 24 वर्षीय क्रमोन्नति, वेतन एवं डीए एरियर, सेवा पुस्तिका प्रकरण, सातवें वेतनमान के एरियर, सेवानिवृत्त शिक्षकों के अर्जित अवकाश नकदीकरण और 35 वर्षीय चतुर्थ क्रमोन्नति के लंब