बिंदकी: जिगनी गांव में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ, 15 दिन पहले हुई थी मौत
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी किफायत उल्ला उम्र 45 वर्ष पुत्र रमजान कई वर्ष से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे थे। वह 16 मई को विदेश से आए थे। 22 मई को उनकी मौत हो गई। जिसका शव दफन कर दिया गया था। मृतक का पिता पुत्र की मौत के मामले में जांच की मांग कर रहा है। रविवार को दिन में 1 बजे पुलिस ने मृतक के पिता तथा पत्नी से पूछताछ किया।