जयपुर: श्याम नगर में स्कूल बंद होने की चर्चा पर अभिभावकों ने किया हंगामा
Jaipur, Jaipur | Apr 8, 2026 जयपुर के श्याम नगर स्थित द ट्री हाउस स्कूल के बंद होने की चर्चा पर बुधवार को अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पेरेंट्स ने प्रबंधन पर फीस लेने के बाद अचानक स्कूल बंद करने की आशंका जताई और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की। प्रबंधन ने बंदी से इनकार करते हुए रिफंड और टीसी देने का प्रस्ताव रखा।