गुलाबगंज: गुलाबगंज,गंजबासौदा,ग्यारसपुर,विदिशा सहित जिलेभर के सभी सवा सौ पेट्रोल पंप संचालक वार्षिकसभा मे हुए शामिल रखी अपनी समस्या
शनिवार को जिला मुख्यालय पर जिले भर के पेट्रोल पंप संचालकों की वार्षिक सभा और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया शाम 6 बजे तक चले इस आयोजन के दौरान विदिशा के अलावा गुलाबगंज गंजबासौदा ग्यारसपुर सहित जिले के सभी जगह से पेट्रोल पंप संचालक इस में शामिल हुए। सभी संचालकों ने प्रशासन द्वारा की जा रही जांच को गैरजरूरी बताते हुए इसे रोकने की मांग की