बागपत: महिला कर्मचारियों को निकाले जाने पर किसान यूनियन भड़का, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बागपत में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को करीब दोपहर 1:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कलेक्ट्रेट क्षेत्र की एक फैक्ट्री में करीब 300 लोग कार्यरत हैं, जहां 5 अप्रैल 2026 को कुछ महिला कर्मचारियों ने वेतन को लेकर मालिक से बात की। आरोप है कि इसके बाद फैक्ट्री मालिक ने सीमा, सुनीता, गीता, रिया समेत