Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

मंडला: महाराजपुर, कोतवाली सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बाल सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई

Mandla, Mandla | Nov 4, 2025
ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत गुमशुदा अवयस्क बच्चों की शीघ्र एवं सुरक्षित दस्तयाबी सुनिश्चित करने के लिए जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 4 नवंबर को पांच बजे तक महाराजपुर, कोतवाली सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाल सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

MORE NEWS

नवाचार प्रोजेक्ट ‘संकल्प’ के तहत प्रथम मूल्यांकन टेस्ट संपन्न

1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी OMR आधारित परीक्षा

जिला प्रशासन द्वारा जिले के होनहार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू किए गए नवाचार प्रोजेक्ट ‘संकल्प’ के अंतर्गत शनिवार को प्रथम मूल्यांकन टेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष परीक्षा में जिले के लगभग 80 विद्यालयों के 1500 से अधिक कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
​उल्लेखनीय है कि बीते 11 जुलाई से संचालित इस नवाचार प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य जिले के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं—जेईई  और नीट की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रतिदिन उपलब्ध कराना है। आज आयोजित यह परीक्षा शिक्षण के प्रथम चरण का आकलन करने और विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा प्रणाली से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
​
 विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी मुख्य प्रतियोगी परीक्षाओं के वास्तविक माहौल का अनुभव कराने के उद्देश्य से परीक्षा पूर्णतः ओएमआर शीट आधारित आयोजित की गई। परीक्षा की सुचिता, पारदर्शिता और त्वरित परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सभी ओएमआर शीट्स का मूल्यांकन एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। मोबाइल ऐप द्वारा मूल्यांकन के पश्चात विद्यार्थियों की ग्रेडिंग तय होगी, जिसके आधार पर पूरे जिले की एक एकीकृत (कंबाइंड) मेरिट व रैंकिंग सूची जारी की जाएगी।

​परियोजना की महत्ता पर प्रभारी का वक्तव्य

एपीसी एवं प्रोजेक्ट प्रभारी श्री मुकेश पाण्डेय  ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा और जिला स्तरीय रैंकिंग से विद्यार्थियों को जिले में अपनी वास्तविक तैयारी और स्थिति का सटीक आकलन करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों में आगे बढ़ने की स्वस्थ एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित होगी। निशुल्क कोचिंग और नियमित मूल्यांकन की यह व्यवस्था विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी बच्चों के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित हो रही है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Ministry of Education 
Uday Pratap Singh

नवाचार प्रोजेक्ट ‘संकल्प’ के तहत प्रथम मूल्यांकन टेस्ट संपन्न 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी OMR आधारित परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा जिले के होनहार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू किए गए नवाचार प्रोजेक्ट ‘संकल्प’ के अंतर्गत शनिवार को प्रथम मूल्यांकन टेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष परीक्षा में जिले के लगभग 80 विद्यालयों के 1500 से अधिक कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। ​उल्लेखनीय है कि बीते 11 जुलाई से संचालित इस नवाचार प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य जिले के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं—जेईई और नीट की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रतिदिन उपलब्ध कराना है। आज आयोजित यह परीक्षा शिक्षण के प्रथम चरण का आकलन करने और विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा प्रणाली से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ​ विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी मुख्य प्रतियोगी परीक्षाओं के वास्तविक माहौल का अनुभव कराने के उद्देश्य से परीक्षा पूर्णतः ओएमआर शीट आधारित आयोजित की गई। परीक्षा की सुचिता, पारदर्शिता और त्वरित परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सभी ओएमआर शीट्स का मूल्यांकन एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। मोबाइल ऐप द्वारा मूल्यांकन के पश्चात विद्यार्थियों की ग्रेडिंग तय होगी, जिसके आधार पर पूरे जिले की एक एकीकृत (कंबाइंड) मेरिट व रैंकिंग सूची जारी की जाएगी। ​परियोजना की महत्ता पर प्रभारी का वक्तव्य एपीसी एवं प्रोजेक्ट प्रभारी श्री मुकेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा और जिला स्तरीय रैंकिंग से विद्यार्थियों को जिले में अपनी वास्तविक तैयारी और स्थिति का सटीक आकलन करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों में आगे बढ़ने की स्वस्थ एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित होगी। निशुल्क कोचिंग और नियमित मूल्यांकन की यह व्यवस्था विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी बच्चों के सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh Ministry of Education Uday Pratap Singh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

अन्नदाता के साथ, खेत की सोंधी महक के बीच! 

पीएचई मंत्री श्रीमती​ संम्पतिया उईके ने ग्राम पंचायत टिकरवारा में खेतों के बीच पहुँचकर धान रोपाई के कार्य में भाग लिया और किसान साथियों के साथ समय बिताया। मिट्टी से जुड़कर काम करने का अनुभव बेहद सुखद और गर्व से भरने वाला होता है।

​हमारे किसान भाइयों का अथक परिश्रम ही देश और प्रदेश की खुशहाली की नींव है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह खरीफ सीजन हर घर में संपन्नता और मुस्कान लेकर आए।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
Sampatiya Uikey 
#mandla
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
 ​#किसान_समृद्धि #ग्रामविकास #कृषि_संस्कृति #मध्यप्रदेश

अन्नदाता के साथ, खेत की सोंधी महक के बीच! पीएचई मंत्री श्रीमती​ संम्पतिया उईके ने ग्राम पंचायत टिकरवारा में खेतों के बीच पहुँचकर धान रोपाई के कार्य में भाग लिया और किसान साथियों के साथ समय बिताया। मिट्टी से जुड़कर काम करने का अनुभव बेहद सुखद और गर्व से भरने वाला होता है। ​हमारे किसान भाइयों का अथक परिश्रम ही देश और प्रदेश की खुशहाली की नींव है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह खरीफ सीजन हर घर में संपन्नता और मुस्कान लेकर आए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh Sampatiya Uikey #mandla Department of Agriculture, Madhya Pradesh ​#किसान_समृद्धि #ग्रामविकास #कृषि_संस्कृति #मध्यप्रदेश

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

डेयरियों और स्वीट्स दुकानों पर छापे, लिए गए सैंपल

 महाराष्ट्र में सिंथेटिक और मिलावटी दूध के कारोबार की भनक लगते ही मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त के कड़े निर्देशों पर मंडला जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है।

सीएमएचओ  डॉ. डी.जे. मोहंती के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले की कई डेयरियों, स्वीट्स और बेकरी दुकानों पर दबिश देकर ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। पीटेगांव स्थित दिनशा डेयरी प्राइवेट लिमिटेड से गाय के दूध का नमूना लिया गया। इसी प्रकार जलपान बेकरी एंड स्वीट्स से कुंदा व मिक्स नमकीन और जय हिंद दूध डेयरी से मिश्रित दूध व पनीर के सैंपल एकत्र किए गए।
सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, कमियां पाए जाने पर जलपान बेकरी को धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
#mandla
 #FoodSafety #MadhyaPradesh #ActionAgainstAdulteration #Awareness

डेयरियों और स्वीट्स दुकानों पर छापे, लिए गए सैंपल महाराष्ट्र में सिंथेटिक और मिलावटी दूध के कारोबार की भनक लगते ही मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त के कड़े निर्देशों पर मंडला जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहंती के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले की कई डेयरियों, स्वीट्स और बेकरी दुकानों पर दबिश देकर ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। पीटेगांव स्थित दिनशा डेयरी प्राइवेट लिमिटेड से गाय के दूध का नमूना लिया गया। इसी प्रकार जलपान बेकरी एंड स्वीट्स से कुंदा व मिक्स नमकीन और जय हिंद दूध डेयरी से मिश्रित दूध व पनीर के सैंपल एकत्र किए गए। सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, कमियां पाए जाने पर जलपान बेकरी को धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh #mandla #FoodSafety #MadhyaPradesh #ActionAgainstAdulteration #Awareness

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

समन्वित कृषि प्रणाली से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

प्राकृतिक खेती एवं कृषि नवाचारों को अपनाकर कृषक ने बढ़ाई आय

     मण्डला जिले के विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम बारंगदा निवासी प्रगतिशील कृषक श्री तान सिंह मरावी ने समन्वित कृषि प्रणाली, प्राकृतिक खेती एवं कृषि नवाचारों को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके द्वारा कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं मुर्गीपालन जैसी विभिन्न गतिविधियों का सफल समन्वय कर अपने खेत को समन्वित कृषि मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

प्राकृतिक खेती से कम लागत में बेहतर उत्पादन

      श्री तान सिंह मरावी द्वारा खेती में जीवामृत एवं घनजीवामृत जैसे प्राकृतिक जैविक आदानों का उपयोग किया जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के उद्देश्य से वे निरंतर कृषि नवाचारों को अपना रहे हैं।
     वर्ष 2025 के रबी मौसम में कृषक द्वारा 0.20 हेक्टेयर क्षेत्र में काला गेहूं (श्याम व्हीट) की खेती की गई। इससे लगभग 3.50 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ और लगभग 22,750 रुपए की आय अर्जित हुई। इसी प्रकार 0.40 हेक्टेयर क्षेत्र में चिया सीड्स की खेती से लगभग 3 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त हुआ तथा लगभग 45,000 रुपये की आय अर्जित की गई।

मत्स्य पालन से अतिरिक्त आय

      कृषक द्वारा बलराम तालाब योजना एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत तालाब का निर्माण कराया गया। तालाब में मत्स्य पालन कर उन्होंने लगभग 25,000 रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की। इस प्रकार फसल उत्पादन के साथ मत्स्य पालन को जोड़कर उन्होंने आय के अतिरिक्त स्त्रोत विकसित किए हैं।
      कृषि विभाग एवं आत्मा विभाग के कृषि अधिकारी श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री मोहित गोल्हानी, उद्यान विकास अधिकारी श्री डी.एस. पटेल से मिला मार्गदर्शन। श्री तान सिंह मरावी को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
      आत्मा योजना के माध्यम से कृषक को कृषि नवाचारों, प्राकृतिक खेती, प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रमों से जोड़ा गया। कृषक द्वारा समन्वित कीट प्रबंधन के अंतर्गत लाइट ट्रैप का उपयोग किया जा रहा है, जिससे फसलों में कीट नियंत्रण के लिए प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल उपायों को बढ़ावा मिल रहा है।

हरी खाद एवं देशी धान की ओर बढ़ते कदम

       वर्तमान में आत्मा योजना के नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त सनई के बीज कृषक द्वारा अपने खेत में बोए गए हैं। सनई को हरी खाद के रूप में खेत में मिलाकर उसके पश्चात देशी धान की रोपाई करने की तैयारी की जा रही है। कृषक का उद्देश्य अपने खेत को प्राकृतिक खेती आधारित मॉडल फार्म के रूप में विकसित करना है।

समन्वित कृषि मॉडल बना प्रेरणास्त्रोत

       जंगल के समीप नाला पार स्थित श्री तान सिंह मरावी के मॉडल फार्म में मत्स्य पालन, उद्यानिकी फसलें, फलोद्यान, पशुपालन, मुर्गीपालन तथा आधुनिक कृषि नवाचारों का सफल समन्वय देखने को मिलता है।
       समन्वित कृषि प्रणाली के माध्यम से कृषि अवशेषों एवं उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है। इससे उत्पादन लागत में कमी, अतिरिक्त आय के स्त्रोतों का विकास तथा कृषि जोखिम में कमी लाने में सहायता मिल रही है।
       श्री तान सिंह मरावी का समन्वित कृषि मॉडल आसपास के किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि प्राकृतिक खेती, कृषि विविधीकरण एवं आधुनिक कृषि नवाचारों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकता है। श्री तान सिंह मरावी की सफलता यह संदेश देती है कि समन्वित कृषि प्रणाली अपनाएं, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें और आत्मनिर्भर कृषि की ओर बढ़ें।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India 
#सफलता_की_कहानी 
#SuccessStory

समन्वित कृषि प्रणाली से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम प्राकृतिक खेती एवं कृषि नवाचारों को अपनाकर कृषक ने बढ़ाई आय मण्डला जिले के विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम बारंगदा निवासी प्रगतिशील कृषक श्री तान सिंह मरावी ने समन्वित कृषि प्रणाली, प्राकृतिक खेती एवं कृषि नवाचारों को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके द्वारा कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं मुर्गीपालन जैसी विभिन्न गतिविधियों का सफल समन्वय कर अपने खेत को समन्वित कृषि मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती से कम लागत में बेहतर उत्पादन श्री तान सिंह मरावी द्वारा खेती में जीवामृत एवं घनजीवामृत जैसे प्राकृतिक जैविक आदानों का उपयोग किया जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के उद्देश्य से वे निरंतर कृषि नवाचारों को अपना रहे हैं। वर्ष 2025 के रबी मौसम में कृषक द्वारा 0.20 हेक्टेयर क्षेत्र में काला गेहूं (श्याम व्हीट) की खेती की गई। इससे लगभग 3.50 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ और लगभग 22,750 रुपए की आय अर्जित हुई। इसी प्रकार 0.40 हेक्टेयर क्षेत्र में चिया सीड्स की खेती से लगभग 3 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त हुआ तथा लगभग 45,000 रुपये की आय अर्जित की गई। मत्स्य पालन से अतिरिक्त आय कृषक द्वारा बलराम तालाब योजना एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत तालाब का निर्माण कराया गया। तालाब में मत्स्य पालन कर उन्होंने लगभग 25,000 रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की। इस प्रकार फसल उत्पादन के साथ मत्स्य पालन को जोड़कर उन्होंने आय के अतिरिक्त स्त्रोत विकसित किए हैं। कृषि विभाग एवं आत्मा विभाग के कृषि अधिकारी श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री मोहित गोल्हानी, उद्यान विकास अधिकारी श्री डी.एस. पटेल से मिला मार्गदर्शन। श्री तान सिंह मरावी को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। आत्मा योजना के माध्यम से कृषक को कृषि नवाचारों, प्राकृतिक खेती, प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रमों से जोड़ा गया। कृषक द्वारा समन्वित कीट प्रबंधन के अंतर्गत लाइट ट्रैप का उपयोग किया जा रहा है, जिससे फसलों में कीट नियंत्रण के लिए प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल उपायों को बढ़ावा मिल रहा है। हरी खाद एवं देशी धान की ओर बढ़ते कदम वर्तमान में आत्मा योजना के नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त सनई के बीज कृषक द्वारा अपने खेत में बोए गए हैं। सनई को हरी खाद के रूप में खेत में मिलाकर उसके पश्चात देशी धान की रोपाई करने की तैयारी की जा रही है। कृषक का उद्देश्य अपने खेत को प्राकृतिक खेती आधारित मॉडल फार्म के रूप में विकसित करना है। समन्वित कृषि मॉडल बना प्रेरणास्त्रोत जंगल के समीप नाला पार स्थित श्री तान सिंह मरावी के मॉडल फार्म में मत्स्य पालन, उद्यानिकी फसलें, फलोद्यान, पशुपालन, मुर्गीपालन तथा आधुनिक कृषि नवाचारों का सफल समन्वय देखने को मिलता है। समन्वित कृषि प्रणाली के माध्यम से कृषि अवशेषों एवं उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है। इससे उत्पादन लागत में कमी, अतिरिक्त आय के स्त्रोतों का विकास तथा कृषि जोखिम में कमी लाने में सहायता मिल रही है। श्री तान सिंह मरावी का समन्वित कृषि मॉडल आसपास के किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि प्राकृतिक खेती, कृषि विविधीकरण एवं आधुनिक कृषि नवाचारों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकता है। श्री तान सिंह मरावी की सफलता यह संदेश देती है कि समन्वित कृषि प्रणाली अपनाएं, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें और आत्मनिर्भर कृषि की ओर बढ़ें। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Agriculture, Madhya Pradesh Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India #सफलता_की_कहानी #SuccessStory

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

श्री नेताम ने किया विद्यालय और छात्रावास का औचक निरीक्षण

      मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगत सिंह नेताम ने अपने मंडला प्रवास के दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। 
      इस दौरान उन्होंने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला तथा अमर शहीद राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह सीनियर बालक छात्रावास, मंडला का भ्रमण कर वहाँ की शैक्षणिक व मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनके खान-पान, रहने की व्यवस्था और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।
       श्री नेताम ने संबंधित अधिकारियों एवं छात्रावास अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनजातीय वर्ग के छात्रों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो तथा परिसर में स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण माहौल हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

श्री नेताम ने किया विद्यालय और छात्रावास का औचक निरीक्षण मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगत सिंह नेताम ने अपने मंडला प्रवास के दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला तथा अमर शहीद राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह सीनियर बालक छात्रावास, मंडला का भ्रमण कर वहाँ की शैक्षणिक व मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनके खान-पान, रहने की व्यवस्था और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। श्री नेताम ने संबंधित अधिकारियों एवं छात्रावास अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनजातीय वर्ग के छात्रों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो तथा परिसर में स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण माहौल हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

मंडला: महाराजपुर, कोतवाली सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बाल सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई - Mandla News