सतबरवा: डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी घरों में बूथ लेबल ऑफिसर नेशनल नंबर चिपकाएंगे: सतबरवा बीडीओ
प्रखंड कार्यालय सतबरवा के सभागार में मंगलवार दोपहर 2 बजे तक 76 डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर के अलावे सुपरवाइजर को एसआईआर 2026 के गहन पुननिरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ विजय कुमार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ ) सभी घरों में नेशनल नंबर का स्टीकर शत- प्रतिशत चिपकाएंगे।