ट्रेलर रिलीज ; हिमाचल और उत्तराखंड के जौनसार-बावर की खूबसूरत वादियों, रीति-रिवाजों और देव संस्कृति पर बनी फिल्म 18 सितंबर को होगी रिलीज
=======
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर
======
पांवटा साहिब : हिमाचल और उत्तराखंड के जौनसार-बावर की खूबसूरत वादियों, रीति-रिवाजों और देव संस्कृति पर बनी फिल्म 18 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में गाड़ेगी खूंटा।
सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र से निकली
कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखेगी । शिलाई की अशी शर्मा की लिखित, निर्देशित और अभिनीत फिल्म 'खूंटा' कान्स फिल्म का सफर तय करने के बाद 18 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कहानी गिरिपार के एक गांव की है, जहां
देवता महाराज' के प्रति गहरी आस्था है।
कहानी आधुनिक बदलावों और कमजोर पड़ती परंपराओं के बीच पहाड़ के जीवन संघर्ष को सामने लाती है।
इंसान के अपनी जमीन, जड़ों और पुरखों से जुडे रिश्ते का प्रतीक है । फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द- गिर्द घूमती है, जिसका पति लापता है। महिला वर्षों से उसका इंतजार कर रही है। हालांकि, फिल्म केवल उसके इंतजार तक सीमित नहीं रहती। इसके जरिए नदियों, प्रकृति, देव संस्कृति और तेजी से बदलते पहाड़ी समाज के रिश्तों को भी जीवंत किया गया है।
शिलाई क्षेत्र से संबंध रखने वाली अनुशी शर्मा ने फिल्म का लेखन और निर्देशन करने के साथ अनुशी लेखन और निर्देशन के साथ मुख्य किरदार में भी अनुशी शर्मा की लिखित, निर्देशित और अभिनीत है।