आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को बिहार विधान परिषद् द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले के सभी सात मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया जारी रही। निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-सह- जिला पदाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु, अपर समाहर्ता श्री लखीन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने अरियरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया|
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
District Administration Sheikhpura
CMO Bihar
Samrat Choudhary
#CMSamrat
#samratchoudhary
16 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 23, 2026