समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 652, दिनांक 21.10.2026 **********************
*बरबीघा प्रखंड के पाँक पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ*
**********************
आज दिनांक 21.10.2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के द्वारा बरबीघा प्रखंड अंतर्गत पाँक पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बरबीघा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से पंचायत क्षेत्र के आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।सहयोग शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस क्रम में लाभार्थियों के बीच राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित लाभ भी उपलब्ध कराया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को आवश्यक सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, जिससे उन्हें इन सुविधाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना, सरकारी योजनाओं से संबंधित उनकी आवश्यकताओं को समझना तथा पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा। पंचायत स्तर पर इस प्रकार के शिविर आयोजित होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलती है। साथ ही, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आयोजित सहयोग शिविर आम लोगों को प्रशासनिक सेवाओं से जोड़ने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना, आम जनता की परेशानियों को कम करना तथा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है।
पाँक पंचायत में आयोजित इस सहयोग शिविर के माध्यम से लाभार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं पेंशन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को पंचायत सरकार भवन का रास्ता निर्माण कराने का भी निर्देश दिए। ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलती है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
CMO Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
1 views | Sheikhpura, Bihar | Oct 21, 2026