मौजमाबाद: जयपुर के मुरलीपुरा में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में वृक्षारोपण कर स्वच्छता का दिया संदेश
भजनलाल सरकार में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के मुरलीपुरा मंडल में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ,सुंदर और हरित बनाने का संकल्प भी दोहराया।