हुज़ूर: मिसरोद थाना क्षेत्र में तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक महिला की हुई मौत, CCTV फ़ुटेज आया सामने
Huzur, Bhopal | Dec 10, 2024 राजधानी भोपाल में सोमवार को एक महिला की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत गई। हादसे के वक्त मृतिका की 2 बेटी घर पर ही थीं। अब हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें महिला गिरते हुए नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हादसा या सुसाइड, दोनों एंगलों से जांच कर रही है। यह पूरी घटना मिसरोद थाना क्षेत्र के पारस हर्मिटेज की है।