फारबिसगंज: काली मेला परिसर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को अनुमंडल प्रशासन ने कराया मुक्त
फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन ने गुरुवार को 12 बजे के करीब विशेष अतिक्रमण मुक्ति अभियान चला कर फारबिसगंज के ऐतिहासिक काली मेला परिसर में अवस्थित नप सरकारी भूमि पर किये गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला कर उक्त सरकारी भूमि को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करवाया।