सिकंदराराऊ: सड़क किनारे बना नाला गंदगी से हुआ चौक, जिम्मेदारों का सफाई व्यवस्था पर नहीं कोई ध्यान, वीडियो हुआ वायरल
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर में जलेसर रोड पर सड़क किनारे बना नाला गंदगी के चलते चौक दिखाई दिया। सड़क किनारे बने नाले में गंदगी ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़क किनारे बना नाला खुला होने से के कारण हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं नाले में भारी गंदगी भरी दिखाई दी। जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।