बिहारीगंज: मंजौरा ओपी में किसान की संदिग्ध हत्या, घर से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित मंजौरा ओपी इलाके में रविवार देर रात किसान कामेश्वर मेहता की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चार से पांच अपराधी घर में घुसे और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।