नवाबगंज: बाराबंकी दौरे पर रहेंगे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, तैयारियां शुरू
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 14 जून रविवार को बाराबंकी के दौरे पर रहेंगे। उपमुख्यमंत्री जिले में आयोजित कई सामाजिक, संगठनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यह दौरा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है।