महोबा: बिहार गांव के एक युवक ने नशे और घरेलू कहासुनी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की, पति और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
Mahoba, Mahoba | Jul 5, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के बिहार गांव निवासी 28 वर्षीय सूरज सिंह पुत्र हरनारायण सिंह ने नशे और पत्नी से मामूली कहा सुनी के चलते घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से पत्नी और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।