डुमरा: पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 22 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते 24 घंटे में 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 14.34 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 513.3 लीटर देसी शराब बरामद की गई है।