गुरुग्राम: महाशिवरात्रि पर सोहना शिवकुंड पर लगा मेला, हजारों श्रद्धालु और स्नानार्थी उमड़े
महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को यहां सोहना शहर स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन धर्मस्थल तथा गर्मचश्मा श्री शिवकुंड स्थित शिवमंदिर में पूजा अर्चना और गर्मचश्मा वाले कुंडों में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आज महाशिवरात्रि के चलते गर्मचश्मा श्री शिवकुंड पर श्री शिवमंदिर में आए श्रद्धालु कई-कई लाइनों में लगकर पूजा अर्चना की है l