अलीगंज: अलीगंज सीएचसी पर बीडब्ल्यूआर की बैठक, अनुपस्थित 2 एएनएम का एक दिन का वेतन रोकने के दिए गए निर्देश
Aliganj, Etah | May 5, 2026 मंगलवार की दोपहर2अलीगंज सीएचसी की समीक्षा बैठक में सख्ती, 2 एएनएम का एक दिन का वेतन रोका।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के बैठक सभागार में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार मित्तल की अध्यक्षता में एएनएम के साथ ब्लॉक स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साप्ताहिक कार्यों और विभिन्न योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।