सूरजपुर: मां-बेटी मर्डर-रेप केस में कुलदीप समेत 3 को फांसी की सजाः चौथे आरोपी को उम्रकैद
बहुचर्चित मां-बेटी मर्डर एवं रेप केस में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को मरते दम तक उम्रकैद की सजा दी गई। अदालत ने चारों आरोपियों को हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी माना था। मामला 14 अक्टूबर 2024 का है।