रफीगंज: रफीगंज के मई बीघा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 6 लोग घायल, एक को रेफर किया गया
रफीगंज थाना क्षेत्र के मई बिगहा गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई । इस घटना में दोनों पक्ष से 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रफीगंज CHC में भर्ती करवाया गया। शुक्रवार की अपराह्न 4:00 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन प्राप्त हुई है ।भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है