रफीगंज: रफीगंज के चेंव गांव के बधार में करंट की चपेट में आया किसान, ग्रामीणों ने CHC में इलाज के लिए कराया भर्ती
रफीगंज के चेंव गांव के बधार में चेंव गांव निवासी 50वर्षीय किसान रविंद्र महतो शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे के आसपास करंट चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने इलाज के लिए रफीगंज CHC में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर धनंजय कुमार की देखरेख में रविंद्र महतो की इलाज की जा रही है। बताया जाता है कि गांव के पश्चिम दिशा के बाजार में पूर्व से तार टूटा हुआ था।