रफीगंज: रफीगंज शहर के जैन भवन में बीजेपी द्वारा रफीगंज और ओबरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का कार्यशाला का आयोजन किया गया
रफीगंज शहर के जैन भवन में शुक्रवार को बीजेपी के द्वारा रफीगंज विधानसभा एवं ओबरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ गोपाल शरण सिंह रहे। कार्यकला का शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर 1 बजे शुरू हुई इस दौरान आए हुए कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यशाला के दौरान अगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चर्चा हुई।