जांजगीर: गोली कांठ मामले में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की, करही गांव में घटनाएं बढ़ रही हैं
आज शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में 3 नकाबपोस बदमाशों ने दो भाई के ऊपर गोली चला दी है. इस वारदात से बड़े भाई की मौत हो गई है वहीं छोटे भाई घायल हुए है. जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।