बस्ती: पुलिस उप महानिरीक्षक ने थाना नगर और कोतवाली बस्ती में नवनिर्मित पिंक बूथ का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Basti, Basti | Apr 30, 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती तथा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए जनपद बस्ती के थाना नगर तथा कोतवाली बस्ती में नवनिर्मित पिंक बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती ने संबंधित थानाध्यकक्षों को निर्देश देते हुए कहा इतना ख्याल रखा जाय कि हर महिला अपने को सुरक्षित महसूस कर सके।