सांगोद: मारवाड़ा समाज पुनर्वास के तहत 2 दिन में मिलेगी जमीन और पट्टे, कई गरीब और दिव्यांगों के नाम कटने से मचा बवाल
Sangod, Kota | May 22, 2026 सांगोद में मारवाड़ा समाज के पुनर्वास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नगर पालिका प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को दो दिनों में पट्टे और जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को सांय 4बजे जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद नगर पालिका पहुंचे, जहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी मनोज मालव और अन्य अधिकारियों से बातचीत की।