बागपत: ग्राम सिसाना खादर स्थित यमुना नदी में मछली पकड़ रहे गोताखोरों के जाल में फंसा अज्ञात युवक का शव
Baghpat, Bagpat | Jun 19, 2026 बागपत शहर निवासी गोताखोर इरफान ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ यमुना नदी में जाल लगाकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान जाल में एक युवक का शव फंस गया। शव दिखाई देने पर उसे बाहर निकाला गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।