जगदलपुर: NSUI के जिला अध्यक्ष विशाल खंबारी बोले, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बना RSS की प्रयोगशाला
NSUI जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने कहा, “विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध का केंद्र होना चाहिए, लेकिन कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव लगातार संघ और RSS से जुड़े कार्यक्रमों के लिए मंच सजा रहे हैं। प्रशासनिक भवन में ABVP के बैनर तले बैठक आयोजित होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्वविद्यालय किसी संगठन विशेष का कार्यालय नहीं बन सकता।