कर्वी: सिकरिया गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे ने खेल-खेल में कीटनाशक दवा का किया सेवन, हालत बिगड़ी
पहाड़ी के सिकरिया गांव में शनिवार की सुबह 9 बजे कीटनाशक दवा पी लेने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे श्रेयांश पुत्र श्रीकांत की हालात बिगड़ गई।परिजनों ने बताया कि खेलते हुए श्रेयांश हुए खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।वहीं श्रेयांश को सोनेपुर जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है।