कर्वी: रैपुरा के रामाकोल गांव में अज्ञात कारणों से बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
रैपुरा के रामाकोल गांव में शुक्रवार की सुबह 9 बजे अज्ञातकारणों के चलते 9 वर्षीया बालिका बच्ची देवी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर व्यस्त थे ,तभी बच्ची ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का आज शनिवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पीएम कराया है।