कर्वी: रामनगर चहटा में ट्रैक्टर में दबने से किशोरी की मौत, परिजनों ने DM को सौंपा PM कराने का आवेदन
रैपुरा के रामनगर के चहटा गांव में बीती 13 मार्च को ट्रैक्टर मैं दबने से 13 वर्षीया किशोरी खुशी पुत्री रज्जी सिंह की मौत हो गई थी। मृतका के शव को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दफना दिया था। पर अब परिजनों ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग करते हुए आज शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।