सदर: महिला को गुमराह कर गलत रास्ते ले जाने और छेड़छाड़ के आरोप में रैपिडो चालक गिरफ्तार, एक फरार
लंका थाना पुलिस ने महिला को गुमराह कर गलत रास्ते पर ले जाने, छेड़छाड़ करने तथा अपने साथी के साथ मिलकर अभद्रता करने के आरोप में एक रैपिडो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में विधिक कार्रवाई की जा रही है।