सासनी: मोहल्ला सिद्ध नगर निवासी महिला ने अज्ञात कारणों से विशाख्त पदार्थ का सेवन किया, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल
Sasni, Hathras | May 18, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के मोहल्ला सिद्ध नगर निवासी एक महिला सरोज देवी पत्नी रविंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन मे महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिला के बारे मे पुलिस को सूचना दी गई।